बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं की तारीख़ें घोषित कर दी हैं। दसवीं और बारहवीं, दोनों की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह साढ़े दस बजे से होंगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं फ़रवरी के पहले हफ़्ते से शुरू होंगी और एडमिट कार्ड जनवरी के मध्य में स्कूलों को भेज दिए जाएंगे।
बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि तारीख़ों की पुष्टि सिर्फ़ आधिकारिक वेबसाइट से करें और अफ़वाहों पर ध्यान न दें।